फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: STF nabs UP smuggler who bought heroin from app and supplied it to students in Dehradun

Dehradun: एप से खरीदकर दून में विद्यार्थियों को करता था हेरोइन की सप्लाई, एसटीएफ ने यूपी के तस्कर को दबोचा

Fri, 14 Nov 2025 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Nov 2025 08:34 PM IST
सार

आरोपी बरेली के राशिद नामक व्यक्ति से एक एप का उपयोग कर हेरोइन खरीदता था। इस खेप को वह देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में, खासतौर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाता था।

विज्ञापन
Dehradun: STF nabs UP smuggler who bought heroin from app and supplied it to students in Dehradun
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया, जो एक एप के माध्यम से अवैध हेरोइन खरीदकर कॉलेज के विद्यार्थियों को सप्लाई करता था। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डोईवाला पुलिस के साथ चलाए गए एक संयुक्त अभियान में आरोपी के पास से 105 ग्राम अवैध हेरोइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी गई है।

विज्ञापन


Dehradun: दुबई से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी ठग, सीबीसीआईडी की टीम आरोपी को लेकर उत्तराखंड पहुंची
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तस्कर राहुल (30) जिला बिजनौर (उप्र) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बरेली के राशिद नामक व्यक्ति से एक एप का उपयोग कर हेरोइन खरीदता था। इस खेप को वह देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में, खासतौर पर कॉलेज के विद्यार्थियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाता था। उसके संपर्कों की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed