फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF issued advisory to avoid cyber thugs

Dehradun News: साइबर ठगों से बचने के लिए एसटीएफ ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 12 May 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
STF issued advisory to avoid cyber thugs
वीडियो लाइक व क्रिप्टो पेमेंट ने नाम पर ठगी की आ रही लगातार शिकायतों के बाद एसटीएफ ने इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसटीएफ का कहना है कि यह एक नया बढ़ता हुआ अपराध है। इसमें जहां पीड़ित न पैसे गंवाता है, बल्कि दूसरों को लुभाने के लिए उसकी डिटेल भी शेयर की जाती है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की ठगी में पीडितों से तीन चरणों में ठगी होती है। पहले चरण में रेंडम नंबर पर व्हाट्सएप व टेलीग्राम के माध्यम से संदेश भेजे जाते हैं। जहां कुछ वीडियो और यूट्यूब पसंद करने के लिए कहा जाता है। प्रत्येक के लिए 50 रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके बाद पीड़ित को वीडियो पसंद का स्क्रीनशॉट भेजने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

पेमेंट के लिए यूपीआई आईडी मांगी जाती है। शुरूआत में डेढ़ सौ रुपये से दो सौ रुपये का रुपये दिए जाते हैं। दूसरे चरण में पीड़ित को एक मैनेजर से मिलने के लिए टेलीग्राम पर आने के लिए कहा जाता है और दूसरों को समूह में शामिल करके अधिक पैसा बनाने का लालच दिया जाता है। जहां हर दो से तीन लोगों के शामिल होने के लिए निश्चित कमीशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित आश्वस्त हो जाता है तो विश्वास जीतने के लिए संदिग्ध पांच से दस हजार का भुगतान करता है। तीसरे चरण में पीड़ित के साथ यूपीआई आईडी या क्रिप्टो वॉलेट शेयर किए जाते हैं और उनसे लाखों का निवेश करने को कहा जाता है। पीड़ित को लालच दिया जाता है कि उसे राशि की निकासी के लिए न्यूनतम क्रेडिट प्वाइंट की आवश्यकता है। जिसके बाद पीड़ित लालच में आकर लाखों का भुगतान कर ठगी का शिकार हो जाता है।

बचने के लिए टिप्स
-किसी भी निवेश योजना की पेशकश करने वाले सोशल मीडिया पर किसी भी रेंडम नंबर को रिपोर्ट और ब्लॉक कर दें।
-किसी भी व्यक्ति के साथ अपने लेनदेन का इंटरनेट गतिविधि के स्क्रीनशॉट साझा न करें
- प्रोजेक्ट मैनेजर, टीचर या ट्रेनर के साथ किसी भी निवेश घोटाले से सावधान रहें
- इंटरनेट कॉल के आधार पर किसी भी योजना में निवेश न करें
-हमेशा फिजिकल वेरिफिकेशन से कंपनी योजना का सत्यापन करें और अपराधियों की ओर से भेजे गए स्क्रीन शॉट पर भरोसा न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed