{"_id":"671fef0e544bf44d510b79f4","slug":"stf-caught-two-real-brothers-with-reward-dehradun-news-c-5-1-drn1031-535890-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 25 और 10 हजार के इनामी दो सगे भाई एसटीएफ ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 25 और 10 हजार के इनामी दो सगे भाई एसटीएफ ने दबोचे
विज्ञापन
एसटीएफ ने दो इनामी जालसाज ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दोनों सगे भाई हैं। इनमें एक पर 25 और एक के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम था। आरोपियों ने गैंग के साथ मिलकर पौंजी स्कीम चलाकर लोगों से 25 से 30 करोड़ रुपये ठगे थे। तीन साल से फरार इन आरोपियों को दिल्ली के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जगदीश बोरा और कमलेश बोरा ने वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ क्षेत्र में लोगों से निवेश के नाम पर पैसा इकट्ठा किया था। लोगों को शेयर मार्केट और अन्य स्कीम में पैसा लगाकर मोटे लाभ का झांसा दिया गया। दोनों ने अपने साथ 17 लोगों को जोड़ा हुआ था। इस तरह उन्होंने 40-50 लोगों से 25 से 30 करोड़ रुपये ठग लिए। लोगों ने अपनी रकम मांगी तो कहा गया कि अभी रकम निवेश में है। जल्द ही आपको पैसा मिल जाएगा। कई लोगों से दोनों ने हल्द्वानी में सस्ते दाम में जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे।
आरोपियों के खिलाफ पिथौरागढ़ में जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद दो और मुकदमे पिथौरागढ़ में दर्ज हुए। आरोपी वहां से तीन साल पहले भाग निकले। उनकी तलाश में कई थानों की पुलिस लगी हुई थी। इन पर पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से इनाम रखा गया। जगदीश बोरा पर 25 और कमलेश बोरा पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ। एसटीएफ ने मैन्युअली सूचनाएं इकट्ठा कीं और दोनों को दिल्ली के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बोरा बंधु पिथौरागढ़ के गांव गराली के रहने वाले हैं।