फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   STF arrested interstate cyber fraudsters Mridul Sur from Kolkata for 98 lakhs fraud

मोटे लाभ के नाम पर ठगे 98 लाख: अंतरराज्यीय साइबर ठग मृदुल सूर को एसटीएफ ने कोलकाता से किया गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:10 PM IST
सार

दिसंबर 2024 में देहरादून निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनके साथ 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उसके बाद जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
STF arrested interstate cyber fraudsters Mridul Sur from Kolkata for 98 lakhs fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून निवासी युवक से 98 लाख रुपये की ठगी के आरोप में अंतरराज्यीय साइबर ठग मृदुल सूर को कोलकाता से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता से देहरादून लाया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि दिसंबर 2024 में देहरादून निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया था कि उनके साथ 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्हाेंने बताया था कि जुलाई 2020 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई थी। इसमें आरोपी खुद को एक वित्तीय कंपनी का सलाहकार बता रहा था। आरोपी ने उन्हें निवेश करने के लिए कहा। शुरुआत में निवेश के बाद छोटे-छोटे रिटर्न भी दिए। ऐसे में उन्हें विश्वास हो गया। उन्होंने 28 जुलाई 2020 से नौ अगस्त 2024 तक अलग-अलग तारीखों में विभिन्न खातों में कुल 98 लाख रुपये जमा करवाए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब काफी रकम निवेश के बाद आरोपी रिटर्न दिलवाने में आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


Dehradun: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर बनमीत के भाई की जमानत ED कोर्ट ने की खारिज, दो साल से है जेल में बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बाद में धमकी भी दी। बताया कि टीम गत कई महीनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। सूचना पर एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कोलकाता के सुकासा टावर, 30 खोलीका कोटा रोड, ईडन पार्क में छापा मारा। आरोपी यहीं से पूरे देश में ठगी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी मृदुल सूर ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, महेशपुर इगरा का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ठगी में विदेशी नंबरों की सिम का इस्तेमाल करता था। उसके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला फोन, बैंक खाते की पासबुक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed