फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sterilization of more than 47 thousand dogs in Doon, again the violence is not stopping

Dehradun News: दून में 47 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी, फिर थम नहीं रहा उत्पात

Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of more than 47 thousand dogs in Doon, again the violence is not stopping
Iदून अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए रोजाना पहुंच रहे 20-25 लोग
विज्ञापन

I

I
I
Iप्रदेश में कुत्तों के हमलावर होने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रुड़की में एक बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को करीब 50 जगह नोंचा। इससे उसकी हालत गंभीर बनीं हुई हैं। वहीं, दून में भी कुत्तों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। दून अस्पताल में रोजाना 20 से 25 लोग एंडी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
I
I
I
Iदूनवासियों के लिए आवारा कुत्ते परेशानी का सबब बन रहे हैं। यह लोगों पर हमलावर भी हो रहे हैं। दून में 47 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है, लेकिन इनकी संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। दून अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल की इमरजेंसी और ओपीडी में रोजाना 20 से 25 ऐसे लोग आ रहे हैं, जिनको कुत्तों ने काटा है। अन्य सरकारी अस्पताल के आंकड़े को शामिल किया जाए तो यह 50 के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इनमें पालतू कुत्तों के द्वारा काटे जाने की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I2016 से चलाया जा रहा है नसबंदी अभियान
I

Iस्ट्रीट डॉग की संख्या ज्यादा न बढ़े इसके लिए उनकी नसबंदी के लिए नगर निगम की ओर से 2016 से अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम 2016 से लेकर अब तक एबीसी प्रोग्राम (एनिमल बर्थ कंट्रोल) के तहत 47 हजार कुत्तों की नसबंदी करा चुका है। बावजूद इसके इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed