{"_id":"6351a34c3f55d87d463a9fc2","slug":"state-public-service-commission-will-take-out-the-recruitment-of-forest-guard-today-dehradun-news-drn4261734105","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की नई राह कॉलम, पहली डाक से-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की नई राह कॉलम, पहली डाक से-
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग शुक्रवार को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। आयोग ने भर्ती कैलेंडर में इसकी जानकारी दी थी। इसकी परीक्षा अगले साल 22 जनवरी को प्रस्तावित है।
दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नोटिफिकेशन निकाला था। पेपर लीक होने के बाद यह भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से निकलकर राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई। आयोग ने अपने भर्ती कैलेंडर में इस परीक्षा को तीसरे स्थान पर रखा। आयोग के कैलेंडर के हिसाब से 21 अक्तूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 894 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के मुताबिक, अगले वर्ष 22 जनवरी को भर्ती की परीक्षा होगी।
अगली भर्ती सहायक लेखाकार की
राज्य लोक सेवा आयोग इसके बाद सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 891 पदों पर भर्ती निकालेगा। कैलेंडर के हिसाब से आयोग 28 अक्तूबर को नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस भर्ती की परीक्षा अगले साल 12 फरवरी को प्रस्तावित है।