फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State-of-the-art passenger facilities will be available at

Dehradun News: दून स्टेशन पर मिलेगी अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं, नए सिरे से तैयार होगा मास्टर प्लान

Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art passenger facilities will be available at
I
विज्ञापन

II-रेलवे ने कंसलटेंसी एजेंसी को दी जिम्मेदारी
I
I

I
I-प्रस्ताव तैयार होने के बाद होगा निर्माण कार्य शुरू
I
I
I
I
I
I दून रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने को लेकर नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसे लेकर रेलवे की ओर से नए सिरे से कंसलटेंसी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि कंसलटेंसी एजेंसी विस्तृत प्रस्ताव तैयार करेगी। जिसके आधार पर टेंडर जारी कर निर्माण कार्य को तेजी से कराया जाएगा।
I
Iबता दें कि दून रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 550 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना पहले भी तैयार की गई थी। योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को सौंपी गई थी। योजना को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एमडीडीए और रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों की कई दौर की बैठकें भी हुईं। योजना के तहत 15 मजिला आवासीय भवन के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स समेत कई व्यावसायिक निर्माण कराए जाने थे। लेकिन, योजना परवान नहीं चढ़ पाई। अब इस योजना को नए सिरे से धरातल पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन

I
I
I
Iमंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने बताया कि इस बार बहुमंजिला आवासीय भवन समेत तमाम व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी योजनाओं को योजना में शामिल नहीं किया गया है। बताया कि रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक कॉनकोर्स बनाने के साथ ही सिर्फ यात्री सुविधाओं का ही विकास किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article