फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state funded schemes It will be easy to know how much budget is spent Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: राज्य पोषित योजनाओं में कितना बजट खर्च, अब आसानी से लगेगा पता

Fri, 24 Nov 2023 11:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

डैशबोर्ड के माध्यम से कृषि विभाग को राज्य पोषित योजनाओं के तहत स्वीकृत धनराशि और खर्च की गई राशि की वास्तविक समय में ट्रैकिंग की जा सकेगी। योजनाओं में बजट की मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड एक व्यापक प्रणाली है। 

विज्ञापन
state funded schemes It will be easy to know how much budget is spent Uttarakhand news in hindi
गणेश जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य पोषित योजनाओं में विभागों ने कितना बजट खर्च किया। इसका अब रीयल टाइम माॅनिटरिंग की जा सकेगी। पहली बार कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से डैशबोर्ड तैयार किया गया। पहले चरण में डैशबोर्ड में कृषि विभाग की योजनाओं को शामिल किया गया। कृषि एवं उद्यान मंत्री ने डैशबोर्ड का अनावरण किया।

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा, डैशबोर्ड के माध्यम से कृषि विभाग को राज्य पोषित योजनाओं के तहत स्वीकृत धनराशि और खर्च की गई राशि की वास्तविक समय में ट्रैकिंग की जा सकेगी। योजनाओं में बजट की मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड एक व्यापक प्रणाली है। यह प्रणाली कृषि विभाग को राज्य योजना निधि के प्रभावी और कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में काम

कोटक महिंद्रा बैंक ने इस प्रणाली को तैयार किया है। मंत्री ने कहा, निश्चित ही इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन ओर प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को डिजिटल सेक्टर में मॉडल राज्य के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी सेवाओं का सरलीकरण कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है। कहा, प्रदेश ई-गवर्नेस की मदद से गुड गवर्नेस और पेपरलेस गवर्नेस की ओर बढ़ रही, जिससे प्रदेश के हर नागरिक में सरलीकरण समाधान और निस्तारण का भाव जगा है।



ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रही...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार

इस मौके पर कोटक महिंद्रा बैंक उपाध्यक्ष गौरव किशोर, क्षेत्रीय प्रबंधक नितिन गुप्ता, गौरव कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रभारी कृषि निदेशक केसी पाठक, वित्त नियंत्रक मनीष कुमार उप्रेती, संयुक्त कृषि निदेशक एके उपाध्याय, दिनेश कुमार मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed