फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   state forest service 20 officers pass out from 2016 to 2018 batch

देश को मिले राज्य वन सेवा के 20 अफसर, सबसे ज्यादा इस प्रदेश को मिले अधिकारी

Mon, 12 Mar 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
state forest service 20 officers pass out from 2016 to 2018 batch
fri

देश को राज्य वन सेवा के 20 अफसर मिले हैं। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के दीक्षांत समारोह में 20 अधिकारियों को प्रशिक्षण पास करने के बाद प्रमाण पत्र दिए गए। राज्य वन सेवा 2016-18 के बैच में सबसे अधिक 11 वन अधिकारी महाराष्ट्र को मिले हैं। इनमें सात महिलाएं हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा गुजरात को आठ और नागालैंड को एक राज्य वन सेवा अफसर मिला है। नागालैंड काडर के आलमवापांग टी. एमचेन को सात में पांच अवार्ड मिले हैं। इस मौके पर मुख्य महानिदेशक वन एवं पर्यावरण सिद्धांत दास ने कहा कि इस समय राज्य सेवा के वनाधिकारियों के सामने अधिक चुनौतियां हैं।
विज्ञापन


नए परिवेश में वन सेवा की प्राथमिकताएं बदली हैं। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के दो वर्षीय अधिष्ठापन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की समाप्ति पर दीक्षांत समारोह का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान के सभागार में किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के सभी विषयों मेें सबसे अधिक अंक पाने पर नागालैंड कैडर के आलमवापांग टी. इमचेन को मिनिस्ट्री आफ एनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज मेडल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविकल्चर, फॉरेस्ट यूटिलाइजेशन समेत नौ विषयों में सर्वाधिक अंक पाने पर सिल्वर मेडल फॉर बेस्ट आल राउंड अफसर ट्रेनी एंड मोस्ट प्रैक्टिकल फॉरेस्टर अवार्ड बी इमचेन के खाते में गया।

राज्य वन सेवा इंडक्शन कोर्स वर्ष 2016-18 में पास अफसर

state forest service 20 officers pass out from 2016 to 2018 batch
fri

इमचेन को वन प्रबंधन और कार्ययोजना अवार्ड का सिल्वर मेडल भी मिला। इकोलोजी में विशेषज्ञता के लिए मिलने वाले सिल्वर मेडल अवार्ड के लिए बराबरी के अंक होने पर इमचेन और म्हैसकर प्रिया राजेंद्र को यह पुरस्कार दिया गया।

प्राकृतिक स्रोत प्रबंधन में सबसे अधिक अंक पर इमचेन को ही आरसी कौशिक प्राइज फॉर प्रोफिशिएंसी इन सॉइल कंजरवेशन, एंड लैंड मैनेजमेंट अवार्ड दिया गया। वन इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट सर्वे आदि चार विषय में सर्वाधिक अंक पाने पर लखमावाड श्रीनिवास लिंगन्ना को कैसफोस अवार्ड दिया गया।

वन सुरक्षा और जनजाति कल्याण विषय में सबसे अधिक अंक पाने पर टेकाले मुक्ता विश्वनाथ को पी. श्रीनिवास पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अकादमी की प्राचार्य मीरा अय्यर ने प्रशिक्षणार्थियों की तैयारी के संबंध में बताया। आईजीएनएफए के निदेशक डॉ.शशि कुमार, एफआरआई की निदेशक डॉ. सविता, डब्ल्युआईआई के निदेशक डॉ वीबी माथुर आदि रहे।

राज्य वन सेवा इंडक्शन कोर्स वर्ष 2016-18 में पास अफसर
आलमवापांग टी. एमचेन, भराईदक्षाबेन रोजा, बोंगाले रामेश्वरी अशोक, चौधरी ब्रिजेश कुमार देवसिंह, चौधरी रोहितभाई रेशमा, चोरे निकिता जयराम, चव्हाण संदीप बाबू, दामोर विनोद कुमार रमन, देसाई भावनाबहेन बलदेव, डिगोले अनंता नामदेव, गोस्वामी विभाबेन नयनगिरि, जाधव अमोल गौराम, खोरे महेश छग्गन, लाखमवाड श्रीनिवास लिंगन्ना, म्हैसकर प्रिया राजेंद्र, पटोले गणेश निवरुत्ती, फाड उत्तम महादेव, राठव महेंद्रसिंह रेसिंग, शानादरे चंद्रेशकुमार मोहनलाल, टेकाले मुक्ताबाई विश्वनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed