फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State first apple policy proposal ready Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: पहली सेब नीति का प्रस्ताव तैयार, पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नए बगीचे लगाने को मिलेगा प्रोत्साहन

Sun, 06 Aug 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

अभी तक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से सेब उत्पादन में पीछे हैं। प्रदेश में उत्तरकाशी सेब उत्पादन में अग्रणी है। कुल 25785 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 62 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन किया जाता है।

विज्ञापन
State first apple policy proposal ready Uttarakhand news in hindi
सेब के बगीचे- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सेब उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए पहली सेब नीति का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस नीति में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नए सेब के बगीचे लगाने के लिए सरकार किसानों को प्रोत्साहित करेगी। 0.2 से 20 हेक्टेयर भूमि पर किसान सेब बगीचे तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ शेष 11 जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में सेब का उत्पादन किया जाता है, लेकिन अभी तक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से सेब उत्पादन में पीछे हैं। प्रदेश में उत्तरकाशी सेब उत्पादन में अग्रणी है। कुल 25785 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 62 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन किया जाता है।

विज्ञापन

कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा
पहली बार सेब नीति लागू कर सरकार का उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। जिस किसानों के पास कम जमीन है, उन्हें भी सेब की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नीति में 0.2 हेक्टेयर से 20 हेक्टेयर तक सेब बगीचे लगाने के लिए सरकार उन्नत किस्म के सेब के पौधे मुहैया कराएगी। इसके अलावा सेब के पौधे मुहैया कराने, तकनीकी जानकारी के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Uttarakhand: टिहरी में बारिश से टूटी दीवार, घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दफन, जोशीमठ के ग्वाड में फटा बादल

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि पहली बार सरकार सेब नीति लागू करने जा रही है। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। इस नीति पर प्रदेश के किसानों से भी सुझाव लिए जाएंगे। जिन्हें नीति में शामिल किया जाएगा। इसके बाद ही नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed