फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Congress Garhwal Divisional Officers meeting today Karan Mahra Harish Rawat Uttarakhand news in hindi

देहरादून में कांग्रेस की बैठक: सात नवंबर को देश के अंतिम गांव माणा से निकलेगी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा

Sat, 05 Nov 2022 04:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मंडलवार बैठकें आयोजित कर रही है। आज शनिवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
State Congress Garhwal Divisional Officers meeting today Karan Mahra Harish Rawat Uttarakhand news in hindi
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक जारी है। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 7 नवंबर को देश के अंतिम गांव माणा (बदरीनाथ) से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि 14 से 19 नवंबर तक प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा  निकाली जाएगी। धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ले जाएंगे। जहां इस मिट्टी और पानी से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिट्टी और जल लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को पहले दौर की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और तमाम फ्रंटल प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्षों ने भाग लिया। दूसरे दौर की बैठक जारी है, जिसमें विधायक पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...महिला क्षैतिज आरक्षण:  सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए चाहिए कानून, विस सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार

बैठक में बड़े नेता शामिल नहीं हुए। प्रीतम सिंह और हरीश रावत हिमाचल चुनाव प्रचार में व्यस्त बताए जा रहे हैं जबकि यशपाल आर्य पिथौरागढ़ में हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed