{"_id":"66cc3759ad481482cb020185","slug":"state-co-operative-banks-exam-result-declared-for-164-posts-of-clerks-and-managers-uttarakhand-news-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राज्य को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 69 खाली पदों पर तीन माह में कराई जाएगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राज्य को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, 69 खाली पदों पर तीन माह में कराई जाएगी परीक्षा
Mon, 26 Aug 2024 01:42 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:42 PM IST
सार
राज्य को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 69 खाली पदों पर तीन माह में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए क्लर्क और प्रबंधकों के 233 पदों में से 164 का परिणाम घोषित कर दिया गया हैं, शेष 69 खाली पदों में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले। इन पदों के लिए तीन माह के भीतर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के माध्यम से दूसरी बार चयन प्रक्रिया की गई है।
ये भी पढ़ें...गंगोलीहाट पहुंचे मुख्यमंत्री: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, CM ने हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना
विज्ञापन
11 जिला सहकारी बैंकों में कनिष्ठ लिपिक के 162 में से 154 पदों, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के 54 में 10 पद पर, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के सभी 9 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। राज्य सहकारी बैंक में मैनेजर के 2 पद, सहायक प्रबंधक के दो पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिले।
विज्ञापन