फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   State Bank branch in Mussoorie received threat Waive people's loans Police starts investigation

Mussoorie: स्टेट बैंक की शाखा को ई-मेल पर मिली धमकी; लोगों का ऋण माफ करो वरना...पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 06 Oct 2025 07:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:49 PM IST
सार

बैंक को एक ई-मेल मिला। यह ई-मेल एसबीआई की कुलड़ी, जीएनएफसी, लंंढौर कैंट और एलबीएसएन शाखा को भी मिला। इसमें लिखा है कि मसूरी में जितने भी बैंक ऋण हैं उनको माफ किया जाए।

विज्ञापन
State Bank branch in Mussoorie received threat Waive people's loans Police starts investigation
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

स्टेट बैंक की शाखा को सोमवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इसमें कहा गया कि अगर मसूरी के सभी लोगों का ऋण माफ नहीं किया गया तो मंगलवार को बैंक पहुंचकर कैश, जेवर लूट लेगें। ई-मेल मिलने के बाद से बैंक कर्मचारियों में डर का माहौल है। बैंक मैनेजर ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


एसबीआई कुलड़ी शाखा के मैनेजर सचिन शाह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक ई-मेल मिला। यह ई-मेल एसबीआई की कुलड़ी, जीएनएफसी, लंंढौर कैंट और एलबीएसएन शाखा को भी मिला। इसमें लिखा है कि मसूरी में जितने भी बैंक ऋण हैं उनको माफ किया जाए।
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर ब्रांच को लूट लेंगे, आगजनी करेंगे। इसमें कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी गई है। ई-मेल में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल का नाम भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: मौसम खराब, बदरीनाथ से लौट रहे हेलिकॉप्टर की मसूरी के स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग, छह लोग थे सवार

ई-मेल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही सहसपुर से गुंडे बुलाकर ब्रांच में आग लगा देने की बात भी कही गई है। रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा आदि का कहना है कि इस ई-मेल से उनका कोई लेना देना नहीं है।

जिसने भी फर्जी ई-मेल भेजा है वह शहर का माहौल खराब करना चाहता है। पुलिस को गंभीरता से जांच करनी चाहिए। उन्होंने भी पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। वहीं, शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले में साइबर से भी मदद ली जाएगी और गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed