फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Startup council Formed in uttarakhand

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में हुआ स्टार्ट-अप काउंसिल का गठन

Mon, 19 Mar 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Startup council Formed in uttarakhand
Startup

उत्तराखंड स्टार्ट-अप नीति के अनुसार सरकार ने काउंसिल का गठन कर दिया है। मुख्य सचिव स्टार्ट-अप काउंसिल के अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही एमएसएमई, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, उद्योग निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी व औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को सदस्य नामित किया गया। प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मनीषा पंवार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


स्टार्ट-अप क्षेत्र में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने व राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित छात्रों को उद्यमी के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने स्टार्ट-अप नीति लागू की है। इस नीति के अनुसार स्टार्ट-अप काउंसिल का गठन किया गया, जो राज्य में स्टार्ट-अप की पहचान कर मान्यता देने के साथ इन्क्यूबेशन व स्टार्ट-अप क्षेत्र में पूंजी निवेश बढ़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन


काउंसिल में प्रमुख सचिव एमएसएमई को उपाध्यक्ष, महानिदेशक उद्योग को सदस्य सचिव नामित किया गया। वित्त विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव व सचिव काउंसिल के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रबंधन निदेशक सिडकुल, इंवेस्ट इंडिया भारत सरकार के प्रतिनिधि, कंपनी सचिव सिडकुल, भारतीय प्रौद्योगिक संस्था रुड़की के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालय व एनआईआईटी, उद्योग संघ, सिडबी के प्रतिनिधि, पेटेंट के लीगल एक्सपर्ट, ऐंजल निवेशक व अन्य विशेषज्ञ भी सदस्य होंगे। सरकार ने वर्ष 2019 तक प्रदेश में 200 स्टार्ट अप बनाने का लक्ष्य रखा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed