फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Start the new year with devotion, prayer, dua and ardaas

Dehradun News: भक्ति, प्रार्थना, दुआ और अरदास के साथ नए साल की शुरुआत

Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Start the new year with devotion, prayer, dua and ardaas
Iनए साल के पहले दिन अपने आराध्य के दर पहुंचे दूनवासी I
विज्ञापन

Iमंदिरों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लगकर किए दर्शन
I
Iनए साल के पहले दिन राजधानी दून में भक्ति का माहौल रहा। दूनवासियोंं ने साल के पहले दिन की शुरुआत मंदिरों में पूजा, मस्जिद में दुआ, गुरुद्वारे में अरदास और चर्च में प्रार्थना कर की। लोगों ने अपने आराध्य के दर्शन कर नए साल में सुख-समृद्धि की कामना की।I
Iबुधवार को नए साल के पहले दिन टपकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। टपकेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में नए साल के पहले दिन 18वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यहां पंडित कमल जोशी और मंडली ने सुंदरकांड पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हितेश पंत, पवन साह, महेश, सुमित रतूड़ी, गीता जोशी, गोपाल उप्रेती, हेमा उप्रेती, एड. तनुज जोशी, मयंक जोशी आदि मौजूद रहे। मां डाट काली मंदिर में सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

I
Iप्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। विहार के श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। यहां पंडित विनोद बंगवाल ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में नए साल के पहले दिन सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, आचार्य भारत भूषण भट्ट, आशीष उनियाल, नवीन गुप्ता, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।I

I
I

Iबड़ी संख्या में बुद्धा टेंपल पहुंचे पर्यटक, लगा जाम
I
Iनए साल के पहले दिन क्लेमेंटटाउन स्थित बुद्धा टेंपल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सुबह से शाम तक बुद्धा टेंपल में पर्यटकों की भीड़ रही। वहीं इसके चलते जाम में पर्यटक काफी परेशान दिखे। कुछ ही दूरी पर पहुंचने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन यातायात व्यवस्था के लिए मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा।I

शामली कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर  ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संव

शामली कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन देने जाते विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता । संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed