{"_id":"5d2a3a628ebc3e6ced3736c3","slug":"start-application-for-utet-dehradun-news-drn31283722","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीईटी के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीईटी के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। 31 जुलाई तक आवेदन का मौका है। परीक्षा 29 शहरों में आयोजित की जाएगी। एक अभ्यर्थी यूटीईटी पेपर-1 और यूटीईटी पेपर-2 के लिए एक साथ आवेदन कर सकता है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) की ओर से यूटीईटी का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन का कोई विकल्प नहीं है। शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होने के साथ ही बीएड या डीएलएड या बीटीसी पास होना जरूरी है।
इन शहरों में होगी परीक्षा
हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, बड़कोट, नई टिहरी, नरेंद्रनगर, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, पिथौरागढ़, बेरीनाग, डीडीहाट, चंपावत, टनकपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, गरुड़, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर और काशीपुर।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
श्रेणी एक पेपर दोनों पेपर
जनरल/ओबीसी 600 1000
एससी/एसटी/ पीएच 300 500
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 जुलाई
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 31 जुलाई
यूटीईटी परीक्षा की संभावित तिथि : नवंबर
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : https://ubseonline.uk.gov.in