{"_id":"5bec5b23bdec22696c1d288a","slug":"stampede-in-bhumiraj-temple-fair-in-nepal-one-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के भूमिराज मंदिर में मेले के दौरान मची भगदड़, एक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के भूमिराज मंदिर में मेले के दौरान मची भगदड़, एक की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी(नेपाल)
Updated Thu, 15 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
भगदड़ के बाद का दृश्य
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के बैतड़ी जिले में मेले के दौरान हुई भगदड़ में विरे चुनारा (20) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को बैतड़ी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बैतड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां के रतेड़ी स्थित भूमिराज मंदिर में मेला चल रहा है।
विज्ञापन
मेला स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर दर्जनों लोग जुआ और ताश खेलने की सूचना पुलिस को मिली। उस क्षेत्र में छापा मारने के दौरान हुई भगदड़ में सिगास गांव पालिका वार्ड नंबर चार विरे चुनारा की पहाड़ी से नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिगास प्रहरी चौकी ने क्षेत्र के मेला स्थल पर किसी भी तरीके का जुआ खेलना वर्जित किया है। बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता ने बताया भगदड़ के दौरान तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बैतड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन