फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Stakeholders should be kept in mind while transferring land

Dehradun News: भूमि स्थानांतरण में रखा जाए हितधारकों का ध्यान

Mon, 29 Dec 2025 08:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Stakeholders should be kept in mind while transferring land
- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने बहुउद्देशीय शिविर में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में डाकपत्थर की परिसंपत्तियों के हस्तांतरण के संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम की भूमि यूआईआईडीबी को हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे परियोजना क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। डाकपत्थर की आबादी 10 हजार हैंं। इस प्रक्रिया से ग्राम पंचायत के कुल 15 वार्ड में से सात पूर्ण रूप से समाप्त हो रहे हैं। इसके अलावा चार स्कूल, दो इंटर कॉलेज व आंगनबाड़ी केंद्र में एक हजार से अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में ग्राम पंचायत की नियोजन समिति, ट्रेड यूनियन, व्यापार मंडल की संयुक्त समिति बनाकर भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय गर्ग, एजाज आलम, संजय, मुकेश, गोपाल वाल्मीकी, अनूप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed