{"_id":"66bd20982374c757470b5b74","slug":"st-georges-college-a-won-the-final-by-defeating-dehradun-news-c-5-1-drn1030-477972-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जैकी इन्विटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का विजेता बना सेंट जार्ज काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जैकी इन्विटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का विजेता बना सेंट जार्ज काॅलेज
विज्ञापन
Iफाइनल मुकाबले में नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराया, टूर्नामेंट में खेली 28 टीमेंI
सेंट जाॅर्ज काॅलेज में आयोजित 51वें द सेंट जाॅर्ज काॅलेज हेरिटेज कप (जैकी) इन्विटेशनल फुटबाल टूर्नामेंट के 16वें दिन फाइनल मुकाबला सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) और नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) ने नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
टूर्नामेंट में 28 टीमों ने भाग लिया। इसमें 14 क्लब और देहरादून एवं मसूरी के 14 स्कूलों की टीमें शामिल रहीं। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि डाॅ. दीपक सैनी (आईएएस) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी और विशिष्ट अतिथि फुटबाॅलर सीबी थापा रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेंट जार्ज कॉलेज ए और नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब के बीच रहा। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच में पहला गोल नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब के मुकुल भट्ट ने 26वें मिनट में दागा। सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) की तरफ से पहला गोल कलम सिंह ने 43वें मिनट में मारा, लेकिन मैच के 82वें मिनट में श्रेय सिंह ने दूसरा गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिला दी।
मुख्य अतिथि डाॅ. दीपक सैनी ने सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) को टूर्नामेंट की विजेता और नवचेतन स्पोर्ट्स क्लब को उपविजेता ट्राॅफी से सम्मानित किया। वहीं गोल्डन बूट का खिताब सेंट जाॅर्ज काॅलेज (ए) के नमन गोयल को मिला। मोस्ट प्रोमिसिंग टीम का खिताब क्यारकुली स्पोर्ट्स क्लब को मिला। टूर्नामेंट में पुष्कर गुंसाई, सीएम भटट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री, अभिरुचि गुरुंग, रोहन चमोली व रिचर्ड जोसेफ ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, ब्रदर फिलिक्स कुमार, आनंद थापा, कलम सिंह बर्थवाल, भवनेश नेगी, प्रवीन गुसाईं आदि रहे।