{"_id":"6137ca528ebc3e144e5cd45e","slug":"ssp-came-out-on-surprise-inspection-from-private-vehicle-city-news-drn389730011","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट वाहन से औचक निरीक्षण पर निकले एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त एसएसपी जन्मेजय खंडूरी सोमवार देर रात प्राईवेट वाहन से औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने वहां आने जाने वाले बिना मास्क पहने लोगों को हिदायत भी दी। कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, लिहाजा चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए मास्क पहनें।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अलग अलग बैरियर पर ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया। घंटाघर व दर्शन लाल चौक पर आने जाने वाले लोगों को रोककर उनसे घूमने की वजह भी पूछी। साथ ही बिना मास्क घूम रहे लोगों को हिदायत दी। रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि सघनता से चेकिंग की जाए और संदिग्ध से थाने लाकर पूछताछ की जाए। अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों से कहा गया कि इस बात का विशेष ख्याल रखें की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए। यदि लापरवाही बरती जायेगी तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही भी तय की होगी। एसएसपी ने इस दौरान रात्रि गश्त को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोरोना के मद्देनजर जो भी गाइडलाइन जारी की गई है, उसका ठीक से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।