{"_id":"657ca378df9d48544e01be54","slug":"ssp-ajay-singh-inspected-the-drone-control-room-located-dehradun-news-c-5-1-drn1032-308300-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पहले दिन ड्रोन की सूचना पर नो पार्किंग के नौ चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पहले दिन ड्रोन की सूचना पर नो पार्किंग के नौ चालान काटे
विज्ञापन
Iड्रोन से की गई कार्रवाइयों का एसएसपी ने लिया जायजाI
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय स्थित ड्रोन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्रोन के माध्यम से की जा रही कार्रवाइयों का जायजा लिया। उन्हें जानकारी दी गई कि ड्रोन के माध्यम से अतिक्रमण संबंधी पांच, ट्रैफिक संबंधी 26 और नो पार्किंग संबंधी नौ सूचनाएं प्राप्त हुईं। नो पार्किंग के सभी मामलों में चालान काटे गए। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को सूचित कर कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने अजय सिंह ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से चिह्नित किए गए स्थानों की विधिवत मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कंट्रोल रूम में एक एसआई और दो कांस्टेबलों को नियुक्त किया गया है। यही दोनों ड्रोन से सभी मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए यातायात व नो पार्किंग उल्लंघन, अस्थायी अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम और संबंधित थाने-चौकियाें से संपर्क स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारियों की समस्या के संबंध में भी जानकारी ली।
यहां ड्रोन से की जा रही निगरानी
देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार के लिए शुरू की गई नई पहल के तहत नगर क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों चकराता रोड, शिमला बाईपास रोड, सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड आदि क्षेत्रों की ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।