फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ssb passing out parade 82 Soldiers Join Armed Police Forces

एसएसबी की पासिंग आउट परेड के बाद देश को मिले 82 आरक्षी, 36 महिलाएं भी शामिल

Thu, 26 Sep 2019 11:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
ssb passing out parade 82 Soldiers Join Armed Police Forces
पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में श्रीनगर गढ़वाल केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद आज देश को 82 सामान्य आरक्षी मिले। जिन्होंने आज 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद सेवा सुरक्षा बंधुत्व की भावना के साथ देश सेवा की शपथ ली। 

विज्ञापन


भव्य परेड के साथ इन नौजवानों ने एसएसबी मैदान में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने परेड की सलामी ली। कमान अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने नवप्रशिक्षु जवानों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में देश को मिले 82 जवान भारत के विभिन्न 20 राज्यों से हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 23 बिहार से,10 उत्तरप्रदेश से , सात असम से, छह हिमाचल और 5 उत्तराखंड से शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात ये है कि पासआउट होने वाले जवानों में 36 महिला आरक्षी भी हैं। इस मौके पर जहां इन जवानों में देश सेवा का उत्साह दिखा वहीं, अलग-अलग राज्यों से आये नौजवानों के परिजनों ने अपने बच्चों की कामयाबी का जश्न मनाया। 

इस पल कई अभिभावक खासे भावुक भी दिखे। वहीं इस मौके पर उपमहानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जवानों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान जिन जवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। 

जिनमें बेस्ट इंडोरेंस का पुरस्कार उत्तराखंड के भोपाल सिंह कन्याल को, सर्वोत्तम फायर का पुरस्कार मनीषा कुमारी की मिला। पासिंग आउट परेड के बाद एसएसबी जवानों ने मैदान ने आतंकी हमले का डेमो, सीमा पे आतंकी हमलों से बचाव जैसे कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed