{"_id":"d475810c8268a5ba71aeff265cef1f75","slug":"sridevi-returned-home-happily","type":"story","status":"publish","title_hn":"'श्रीदेवी' स्वस्थ होकर घर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'श्रीदेवी' स्वस्थ होकर घर लौटीं
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान केदारनाथ में गंभीर रूप से घायल हुई आंध्रप्रदेश की श्रीदेवी देहरादून के हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद शुक्रवार को अपने घर रवाना हो गईं। परिजनों ने मौत के मुंह से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, अब ट्रेन से पहुंचेगे केदारनाथ
विज्ञापन
श्रीदेवी (45) को 22 जून को केदारनाथ से एयरबस से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के दौरान श्रीदेवी को बचाने के लिए अस्पताल के सर्जन डा. रंजीत सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक दल बराबर जुटा रहा। श्रीदेवी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कोमा में थीं।
विज्ञापन
पढ़ें, 'जीसस' कर रहे आपदा प्रभावितों की मदद
शुक्रवार को पूर्ण स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आंध्रप्रदेश से पहुंचे परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। पति देवेंद्र शेट्टी ने बताया कि ढाई महीने तक अस्पताल में उनकी पत्नी का उपचार चला।
श्रीदेवी की बहन श्रीलता और पुत्र रवि ने संस्थान के अध्यक्षीय मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान ने बताया की श्रीदेवी के इलाज में 4.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। अस्पताल में आपदा प्रभावित 355 लोगों का उपचार किया गया। इनमें श्रीदेवी ही वह अंतिम मरीज थीं, जो स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद शुक्रवार को अपने घर रवाना हुईं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...