फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sridev Suman University will adopt five Science Consciousness Centers of USERK Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: यूसर्क के पांच विज्ञान चेतना केंद्रों को गोद लेगा श्रीदेव सुमन विवि, शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

Mon, 07 Aug 2023 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Aug 2023 10:54 AM IST
सार

समझौते के आधार पर दोनों संस्थान प्रदेश में विज्ञान शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधानों को स्तरीय बनाने का काम करेंगे। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय यूसर्क की ओर से संचालित 200 से अधिक विज्ञान चेतना केंद्रों में से कम से कम पांच केंद्रों को गोद लेकर उनमें विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का संचालन करेगा।

विज्ञापन
Sridev Suman University will adopt five Science Consciousness Centers of USERK Uttarakhand news in hindi
shri dev suman university - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार व छात्रों में वैज्ञानिक रुचि के विकास के लिए उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। इसके लिए दोनों के बीच एमओयू यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत व विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने हस्ताक्षर किया।

विज्ञापन

यूसर्क निदेशक प्रो. अनीता रावत ने बताया कि इस समझौते के आधार पर दोनों संस्थान प्रदेश में विज्ञान शिक्षा एवं वैज्ञानिक अनुसंधानों को स्तरीय बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय यूसर्क की ओर से संचालित 200 से अधिक विज्ञान चेतना केंद्रों में से कम से कम पांच केंद्रों को गोद लेकर उनमें विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का संचालन करेगा। विद्यालय के छात्रों को अपने विश्वविद्यालय से विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगा।

विज्ञापन


ये भी पढें...UKPSC: 12वीं पास युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें भर्ती की पूरी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जोशी ने कहा कि इस समझौते से जहां विवि में अध्ययनरत छात्रों को यूसर्क की वैज्ञानिक गतिविधियों का भरपूर लाभ मिलेगा तो अन्य छात्र भी दोनों संस्थाओं के इस प्रयास से लाभान्वित होंगे। इस मौके पर यूसर्क वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल, विवि के डीन साइंस प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा, डॉ. मंजू सुंदरियाल, डॉ. भावतोष शर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, उमेश जोशी, ओम जोशी, राजदीप जंग आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed