फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University Convocation ceremony today students get degrees Rishikesh Uttarakhand news in hindi

श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: 21230 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि, 81 को दिए गए स्वर्ण पदक

Tue, 19 Nov 2024 11:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं हैं। इस पर राज्यपाल ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
Sri Dev Suman University Convocation ceremony today students get degrees Rishikesh Uttarakhand news in hindi
दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधि दी गई। 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 63 छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खुली आंखों से बड़े-बड़े सपने देखिए। सपने देखेंगे तो आपके अंदर की ऊर्जा जागेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह प. ललित मोहन शर्मा परिसर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित किए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान जो हमारी धरोहर है और हमारी जड़ें हैं, उस पर विवि एक साल से जो शोध कर रहा है, वह सराहनीय है। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की महत्ता बढ़ रही है। लेकिन जब भारत की संस्कृति, ज्ञान, आर्युवेद, योग आदि का मिलन एआई, टेक्नोलॉजी, साइबर आदि से होगा तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ की थाप पर किया गया। उत्तराखंड पुलिस बैंड ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident:  घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया...उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

परिसर की इन छात्राओं को मिले स्वर्ण पदक
1.अमिग्रा - राजनीति विज्ञान
2. अन्वेशा सिंह - अंग्रेजी
3. सुहानी अवस्थी - रसायन विज्ञान
4. ऋतिका कार्की - भूगर्भ विज्ञान
5. स्वाति जोशी - एमकॉम
6. अंशिका बर्त्वाल - बीकाम

81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं
श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं हैं। इस पर राज्यपाल ने भी खुशी जताई। कहा कि हमारी बेटियां सर्वोच्च प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed