फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sports competition started with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 06 Feb 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sports competition started with cultural programs
विकासनगर। मांडूवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंड्री आवासीय विद्यालय में बुधवार को पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक और जल प्रहरी पुरस्कार से सम्मानित कैलाश मैलाना ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों ने मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी गीतों पर लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्रों ने सूर्य नमस्कार और योग का भी मंचन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को दिन का 35 प्रतिशत समय पढ़ाई के अतिरिक्त खेल, योग और व्यायाम को देना चाहिए। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने छात्रों को जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश मैंदोला ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान छात्रों के विभिन्न वर्गों में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, खो-खो, बैटमिंटन, चेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कस्सी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेलों का आयोजन शारीरिक शिक्षक राहुल भट्ट और सीमा रावत के निर्देशन में होगा। इस मौके पर राजेश शर्मा, नरेंद्र नेगी, आनंद रावत, हिमांशु बंगवाल, सतीश रावत, सरोज मैंदोला, नीलम, करिश्मा कैंतुरा, ज्योति रावत, प्रियंका धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed