{"_id":"6952e51dcba8545a870fcdb2","slug":"sports-competition-begins-students-show-their-strength-dehradun-news-c-5-1-drn1031-867701-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक पब्लिक बालक इंटर कॉलेज चुक्खूवाला में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया गया। इसमें चारों सदनों के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दम दिखाया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक जसवीर मारवाह, विद्यालय समिति के सदस्य तजेंद्र पाल सिंह व प्राचार्य अवतार सिंह चावला ने किया।
प्रबंधक जसवीर मारवाह ने कहा, खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्राचार्य अवतार सिंह चावला ने कहा, पढ़ाई के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। बताया, जूनियर वर्ग के छात्र के लिए चम्मच रेस, बुक बैलेंस रेस व मेंढक रेस और सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए खो-खो, रस्साकशी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 31 दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कामना डिमरी, सुरेंद्र कुमार सहगल, गीता नेगी, राज किशोर, हरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, डॉ. वंदना खंडूरी, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।