देहरादून: बेकाबू कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर, लोगों ने इधर-उधर भागकर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के प्रेमनगर बाजार में बृहस्पतिवार शाम एक बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में दो स्कूटी, मोटर साइकिल और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। कई लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार दो युवकों को महिला मित्रों के साथ पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान हंगामे के चलते लंबा जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रेमनगर बाजार में बृहस्पतिवार शाम एक बेकाबू कार ने कई वाहनों में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। आखिर में कार दूसरी कार से टकराकर रुक गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया और कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।
युवकों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं। लोगों का आरोप है कि दोनों युवक नशे में थे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को भीड़ के चुंगल से बचाया। हंगामे के चलते प्रेमनगर में लंबा जाम लग गया एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि पकड़े गए युवक पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं, जो यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीपीयू प्रकरण में डीजी को सौंपा ज्ञापन
चेकिंग के दौरान सीपीयू दरोगा और रविंद्र सिंह आनंद के बीच तीन दिन पहले हुए विवाद में बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मिलकर ज्ञापन दिया। लोगों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर दरोगा व सिपाही ने गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित लोगों ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। डीजी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान डॉ. बबीता सहोत्रा, राजीव सच्चर, नितिन जैन, हरविंद्र सिंह, आनंद, नवीन चौहान और शिवानी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।