{"_id":"66380102533c39f65e03e614","slug":"speeding-car-collides-with-tree-two-killed-dehradun-news-c-5-1-drn1055-406759-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। युवक की पहचान हो गई है। जबकि, ट्रांसजेंडर की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, ट्रांसजेंडर के शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के धर्मपुर में हुई। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार में सवार दो लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि मृतक युवक की पहचान गौरव पुत्र संजय कुमार (22 वर्ष) निवासी बड़ोवाला के रूप में हुई है। गौरव के पिता एक अर्द्धसैनिक बल में तैनात हैं। गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
एसओ ने बताया कि दूसरा मृतक ट्रांसजेंडर था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार की ओर से आ रही थी। इसी दौरान वह एलआईसी मंडी के पास अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े पड़े से टकरा गई। हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि गौरव ट्रांसजेंडर के साथ कहां गया था और हादसे के वक्त कहां जा रहा था। उसके परिजन भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं हैं। मामले में जांच की जा रही है।