{"_id":"631f81ea2a416e614f612a84","slug":"speed-up-smart-city-works-people-should-not-have-trouble-cm-dehradun-news-drn4225728166","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाएं, लोग परेशान न हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाएं, लोग परेशान न हों
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की ओर से सड़कों के सुधारीकरण /पेचलेस कार्य का लैंसडोन चौक में निरीक्षण करते विधायक ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के साथ ही राजपुर विधायक खजानदास ने निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के सख्त रवैये के बाद लोक निर्माण विभाग ने मिशन मोड़ में निर्माण कर कार्य को गति दी है। इसी क्रम में राजपुर विधायक खजान दास ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सड़कों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के सुधारीकरण को प्राथमिकता देते हुए काम शुरू कर दिया है। विधायक खजानदास ने लोनिवि के कार्यों का लैंसडौन चौक, नैनीज बेकरी चौक आदि क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने जनमानस को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही दूनवासियों को दून की सड़कों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के एजीएम जगमोहन सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीसी नौटियाल भी मौजूद रहे।