फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special lighting in gairsain for assembly session.

गैरसैंण में पहले ही आई दिवाली, सत्र के पहले हुआ जगमग

Thu, 29 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
special lighting in gairsain for assembly session.

गैरसैंण में दीपावली थोड़ पहले ही शुरू हो गई है। विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण को बिजली की रोशनी से जगमग कर दिया गया है। यूपीसीएल ने करीब पंद्रह किलोमीटर के रास्ते पर स्ट्रीट लाइट में करंट चालू कर दिया है।

विज्ञापन


दो नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) विधान भवन तक के रास्ते, विधानभवन और अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा है। देवालीखाल से भराड़ीसैण विधायक हॉस्टल तक 120 स्ट्रीट लाइट लगाकर ऊर्जीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन


विधायक हॉस्टल से हैलीपैड तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यूपीसीएल अधिकारियों ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार तक यहां 50 स्ट्रीट लाइट ऊर्जीकृत कर दी जाएंगी। इसके अलावा 50 स्ट्रीट लाइट विधानसभा भवन के आसपास लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण को जगमगाने के लिए ये है तैयारी

special lighting in gairsain for assembly session.

गैरसैंण नगर क्षेत्र में तीन हाईमास्क लाइट लगा दी गई है। गैरसैंण के ग्वाड़ तल्ला में 63 केवीए, पंजाब नेशनल बैंक के समीप 100 केवीए और थरेड़ में 25 केवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

टोलियाणा, गैरसैंण में ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 से 63 केवीए और सिगली गैरसैंण में 16 से 25 केवीए की क्षमता वृद्धि करने के साथ लाइनों को थ्री फेज भी किया गया है। यूपीसीएल के प्रवक्ता मधुसूदन इस्सर ने बताया कि कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता (श्रीनगर गढ़वाल) डीएस खाती और अधिशासी अभियंता अमित शर्मा गैरसैंण में ही कैंप किए हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने मंगलवार शाम गैरसैंण पहुंचकर खुद सभी जगह  बिजली व्यवस्था का मुआयना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed