फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special incentive allowance to Uttarakhand Roadways employees on the lines of UP

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों परिचालकों को भी विशेष प्रोत्साहन भत्ता देने की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Special incentive allowance to Uttarakhand Roadways employees on the lines of UP
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लागू लाकडाउन के दौरान फंसे प्रवासियों को यूपी से दूसरे राज्यों को पहुंचाने वाले चालकों परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता देने की तर्ज पर उत्तराखंड परिवहन निगम भी यूपी की तर्ज पर भत्ता देने की योजना पर विचार कर रहा है हालांकि अभी संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि यूपी सरकार ने लाकडाउन में फंसे प्रवासियों को यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में पहुंचाने के लिए संचालित बसों के चालकों परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता देने की बात कही है। ऐसे में अब उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन भी ऐसे चालकों परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता देने की योजना पर विचार विचार कर रहा है। महाप्रबंधक दीपक जैन ने का कहना है कि वैसे तो प्रबंधन की पहली प्राथमिकता अधिकारियों कर्मचारियों को अप्रैल-मई माह का वेतन देने की है। लेकिन इसके बाद लाकडाउन के दौरान जिन चालकों परिचालकों ने प्रवासियों को लेकर बसों को संचालित किया है उन्हें विशेष प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय प्रबंध निदेशक के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा। महाप्रबंधक जैन का कहना है कि यह तय है कि संकट की इस घड़ी में गाड़ियों को संचालित करने वाले चालकों परिचालकों को हर हाल में प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। प्रोत्साहन भत्ता कितना होगा इस संबंध में बाद में निर्णय लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed