फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special and rare buffalo

यह भैंस 18 साल से पाल रही एक परिवार

Mon, 23 Jun 2014 05:39 PM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Mon, 23 Jun 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
special and rare buffalo

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में सरस्वती देवी की भैंस कुदरत का अजूबा है। अन्य भैंसों से यह भैंस बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन


अमूमन भैंसों की उम्र ज्यादा से ज्यादा 20-22 साल की मानी जाती है। अगर सरस्वती के दावे को सच मानें तो उनकी भैंस की उम्र 27 साल है।

इतने लंबे समय जीने के अलावा अभी भी दूध दे रही है। पशु विशेषज्ञ भी इसे अपवाद मान रहे हैं।

इस उम्र में दूध देना किसी अजूबे से कम नहीं

special and rare buffalo

किसी भैंस का औसत उम्र को पार जीवित रहने की घटना तो आपवादिक हो सकती है, जैसा इंसानों में होता है।

लेकिन उसका औसत से कहीं बहुत ज्यादा उम्र में दूध देना किसी अजूबे से कम नहीं है।

कर्ण प्रयाग से दो किमी दूर पोखरी ब्लाक के सेमी गांव में सरस्वती देवी की भैंस पूरे इलाके के लिए चमत्कार से कम नहीं है। भैंस कई मामले में अनूठी है।

पहली बार 9 वर्ष की उम्र में वह ब्याई। इसके बाद इसने लगातार तीन वर्ष तक दूध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आर्थिक हालात संभालने में की मदद

special and rare buffalo

12 वर्ष की उम्र में दूसरी बार ब्याई तब दो वर्ष, तीसरी बार यह 14 वें वर्ष में ब्यान के बाद एक वर्ष ही दूध दिया। चौथी बार यह 15वें वर्ष में यह फिर ब्याई और इसके बाद इसने 6 वर्ष तक दूध दिया।

पांचवीं बार यह 21 वर्ष की उम्र में ब्याई। इसके बाद से सात साल से अभी तक दूध दे रही है।

आम देसी नस्ल की यह भैंस पहले सुबह-शाम छह-छह किलो तक दूध देती थी। उम्रदार होने के चलते अब भैंस सिर्फ सुबह-शाम एक-एक किलो दूध दे रही है।

सरस्वती देवी बताती हैं कि चार संतानों की परवरिश और दो बेटियों के ब्याह में इसने बड़ी मदद की।

विज्ञापन

प‌रिवार की सदस्य है यह भैंस

special and rare buffalo

सरस्वती का बेटा मनीष 28 साल का है। वह कहता है कि वह इसी भैंस का दूध पीकर बड़ा हुआ है।

सभी भैंस को घर का एक अहम सदस्य ही मानते हैं। कई बार इसके खरीददार भी आए लेकिन इसे बेचा नहीं गया।

भैंस का लगातार 7 वर्ष तक दूध देना और 27 वर्ष की उम्र पार करना चमत्कारिक घटना से कम नहीं है। इस पर शोध किया जा सकता है। 7 वर्ष से दूध देने की वजह उसके दिमाग से प्रोलैक्टिक हार्मोंस का स्राव हो सकता है।
- डॉ. लोकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चमोली

निश्चित रूप से भैंस का 27 साल की उम्र पार करना और अभी भी दूध देना आपवादिक मामला है। अमूमन भैंसों की उम्र 20-22 साल ही होती है। लेकिन आदमी की तरह पशुओं में भी अपवाद हो सकते हैं।
- अविनाश आनंद, मुख्य अधिशासी अधिकारी पशुपालन विभाग उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed