फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sparsh Himalaya Mahotsav 2025 CM Dhami reached closing session on third day

स्पर्श हिमालय महोत्सव: समापन सत्र में पहुंचे सीएम धामी, कहा- साहित्य और साहित्यकारों के लिए कार्य कर रही सरकार

Wed, 05 Nov 2025 02:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Nov 2025 02:40 PM IST
सार

देहरादून के लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आज तीसरा और अंतिम दिन है।

विज्ञापन
Sparsh Himalaya Mahotsav 2025 CM Dhami reached  closing session on third day
लेखक गांव में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में साहित्य और साहित्यकारों के लिए उनकी सरकार कई कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को थानो के लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महोत्सव के तीसरे दिन के सातवें सत्र का शुभारंभ किया। महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकार शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया है। विभिन्न भाषाओं में ग्रंथ प्रकाशन के लिए वित्तीय सहायता के लिए साहित्यकारों को अनुदान भी दिया जा रहा है। उनकी सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। जिसके अंतर्गत पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से लेखक गांव बसाया गया है। अटल जी लेखनी में पर्वतों की दृढता, गंगा की गहराई और हिमालय सी ऊंचाई थी। वो ओजस्वी वक्ता और उत्तराखंड के निर्माता हैं। अटल जी ने बताया कि शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं। उनकी सरकार संस्कृति और साहित्य के संरक्षण के लिए कई कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास पहुंचे गंगनानी, मां यमुना के तट पर की पूजा

नाड़ी विज्ञान और पर्यटन पर विशेष सत्र
लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव के तीसरे दिन योग, आध्यात्म, नाड़ी विज्ञान और पर्यटन पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें योग और नाड़ी रोग विशेषज्ञों ने योग और नाड़ी विज्ञान पर जानकारियां साझा की गई।

सत्र में नाड़ी रोग विशेषज्ञ लक्ष्मी नारायण जोशी ने कहा कि शरीर में मस्तिष्क से ही सभी रोग पैदा होते हैं। जिनके लक्षण शरीर द्वारा प्रकट किए जाते हैं। मस्तिष्क में ही सभी रोगों का निधन भी है।

आहार विहार और अनिद्रा के कारण रोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए लगभग सभी लोग किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं। लोग संयमित दिवस जीवनचार्य अपना कर रोगों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। अवचेतन मन को स्वच्छ किए जाने की जरूरत है। कई दूसरे वक्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed