फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: SSP gave Order for verification of spa center running on the basis of fake degrees

Dehradun: शहर में फर्जी डिग्रियों के आधार पर चल रहे कई स्पा सेंटर, एसएसपी ने दिए सत्यापन के निर्देश

Wed, 15 Mar 2023 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2023 06:20 PM IST
सार

स्पा सेंटरों के लिए एक एसओपी जारी की गई थी। इसके अनुसार यहां पर काम करने के लिए युवक-युवतियों के पास कम से कम छह माह का फिजियोथेरेपी का डिप्लोमा होना चाहिए।

विज्ञापन
Dehradun: SSP gave Order for verification of spa center running on the basis of fake degrees
स्पा सेंटर पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मनमानी पर अड़े स्पा सेंटर अब फर्जीवाड़ा करने से भी बाज नहीं आ रहे। पुलिस को शिकायत मिली है कि यहां पर कई युवक-युवतियां ऐसे हैं, जिन्हें फिजियोथेरेपी की फर्जी डिग्री दी गई है। ऐसे में एसएसपी ने सभी स्पा सेंटरों पर सत्यापन के आदेश दिए हैं। सत्यापन में डिग्री फर्जी पाए जाने पर स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि स्पा सेंटरों के लिए एक एसओपी जारी की गई थी। इसके अनुसार यहां पर काम करने के लिए युवक-युवतियों के पास कम से कम छह माह का फिजियोथेरेपी का डिप्लोमा होना चाहिए। इसको देखते हुए पिछले दिनों स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसमें 61 सेंटरों को बंद कराया गया था। जबकि, 32 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इन्हें सख्त हिदायत दी गई थी कि जल्द से जल्द एसओपी के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती करें।
विज्ञापन


अब शिकायत मिली है कि स्पा सेंटर संचालक फर्जी डिग्री के आधार पर लोगों को भर्ती कर रहे हैं। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को इनके सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शहर के कई स्पा सेंटर पहले गलत कामों के चलते चर्चाओं में आ चुके हैं। यहां पर देह व्यापार भी पकड़ा गया है। लोग लगातार इनकी शिकायत पुलिस से कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती को देखकर अब कुछ स्पा सेंटर संचालक भागने भी लगे हैं। कई मकान मालिकों ने भी पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने मकान का किराया भी नहीं दिया और अपना सारा सामान लेकर चंपत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed