{"_id":"672bc1c0a31030451003b244","slug":"sp-dehat-sk-singh-instructed-his-subordinates-to-settle-dehradun-news-c-5-1-drn1031-541369-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द करें निपटारा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द करें निपटारा : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iलंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द करें निपटारा: एसपी
I
I
I
Iएसपी देहात ने बुधवार को थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षणI
एसपी देहात एसके सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निपटारा करेें। साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाएं।
एसपी देहात एसके सिंह ने बुधवार को झबरेड़ा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने मालखाना, मैस और दफ्तर में सरकारी कागजातों का रखरखाव, थाने की सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। एसपी देहात ने लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही थाने में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी में चोरी और नकबजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए रात में गश्त बढ़ाएं। साथ ही यूपी की सीमा से सटे खड़बड़ी दयाला (वीरपुर बार्डर), तैय्यबपुर जटोल रोड, कोटवाल आलमपुर नहर पटरी, लखनौता गोकुलपुर बार्डर पर लगातार चेकिंग करें। इस दौरान मंगलौर सीओ विवेक कुमार, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, नितिन बिष्ट, मनोज कांबोज, राजेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा, राहुल व रामबीर आदि मौजूद रहे।