फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SP Dehat Lokjit Singh conducted half-yearly inspection

समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई करें : एसपी देहात

Wed, 21 Feb 2024 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
SP Dehat Lokjit Singh conducted half-yearly inspection
Iएसपी देहात लोकजीत सिंह ने सहसपुर थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षणI
विज्ञापन


एसपी देहात लोकजीत सिंह ने मंगलवार को सहसपुर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर का भ्रमण किया। आवासीय भवन और बैरक का जायजा लिया। बैरक की साफ-सफाई पर संतोष जताया। थाना प्रभारी को स्मार्ट बैरक बनाने के निर्देश दिए। मेस के निरीक्षण में साफ-सफाई दुरुस्त पाई गई। मालगृह, हवालात को भी देखा।


एसपी देहात ने थाने की मुख्य दीवार पर लगी हिस्ट्रीशीटर की सूची में हिस्ट्रीशीटरों की फोटो और उनके अपराधों का विवरण सरल भाषा में अंकित करने के निर्देश दिए। असलहा, दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण का निरीक्षण किया। समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई और अभ्यास के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन की रिपोर्ट निश्चित समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों की बैठक ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हिस्ट्रीशीटर, वांछित, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर सीओ भास्कर लाल शाह, कोतवाली प्रभारी मुकेश त्यागी, एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी, एसआई ओमवीर सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, सतेंद्र भाटी, विनय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed