फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   south africa jacob zuma income tax officers shocked to see property

दक्षिण अफ्रीका में सियासी 'भूचाल' लाने वाले गुप्ता बंधुओं की प्रॉपटी देख सकते में आए आयकर अधिकारी

Sun, 11 Mar 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Mar 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
south africa jacob zuma income tax officers shocked to see property
gupta brothers house

दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में भूचाल लाने वाले गुप्ता बंधुओं की भारत में इतनी संपत्ति मिली कि आयकर अधिकारी भी सकते में आ गए।

विज्ञापन


अधिकारियों का अनुमान है कि, उनके पास अरबों की संपत्ति हो सकती है। आयकर विभाग ने चार दिन की रेड के बाद जो रिकॉर्ड जब्त किया था, शनिवार से उसका असेसमेंट शुरू कर दिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि गुप्ता बंधुओं ने जो प्रॉपर्टी कागजों में पांच करोड़ की दिखाई है, वह अरबों की हो सकती है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रॉपर्टी की असल कीमत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी गुप्ता बंधु (अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता) की देहरादून सहित देश के कई राज्यों में आयकर विभाग ने 94 प्रॉपर्टी पकड़ी थी। इनवेस्टिगेशन प्रमुख अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में करीब 80 घंटे तक अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की।

south africa jacob zuma income tax officers shocked to see property

गुप्ता बंधुओं के हर लेखे-जोखे की जांच की जा रही है। शुक्रवार को रेड तो खत्म हो गई, लेकिन जो दस्तावेज जब्त किए गए हैं अब आयकर विभाग की टीम उसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को हुई जांच में यह तथ्य सामने आया है कि 94 में से जिन 31 प्रॉपर्टी के कागज सामने आए हैं, उनकी कीमत पांच करोड़ के बजाय अरबों में है।

हालांकि, अब आयकर विभाग की टीम गुप्ता बंधुओं की एक-एक प्रॉपर्टी की पड़ताल में जुट गई है। आयकर सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी के अलावा बैंक खातों से हुए लेन-देन के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को भी समन किया जा रहा है।

उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उनकी आयकर विवरणी भी जांची जाएगी। इस मामले में लगातार गुप्ता बंधुओं से पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। जब उनका पक्ष आएगा तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed