फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son killed mother brutally for property in nanakmatta

कलयुगी बेटाः जमीन के लिए पत्नी-बच्चों के साथ मिलकर मां को दी दर्दनाक मौत, इस हाल में मिला शव

Thu, 06 Jun 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jun 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
son killed mother brutally for property in nanakmatta
प्रतीकात्मक

जमीन के लिए बेटे ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। मृतका की सबसे छोटी बहू ने जेठ, जेठानी और उनके बेटे समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ थाने में शव रखकर प्रदर्शन भी किया और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम नौगजा पूरनगढ़ निवासी बिंदर कौर पत्नी निरवेर सिंह अपनी सास गुरदीप कौर (70) पत्नी स्व. छिंदर सिंह के शव को लेकर रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सास गुरदीप कौर उसके साथ रहती थीं।

विज्ञापन

अवतार सिंह सास गुरदीप कौर को अपने घर ले गए

बताया कि मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे उसका जेठ ग्राम कल्याणपुर सिसईखेड़ा निवासी अवतार सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर, बेटे बादल सिंह और बेटी पूजा कौर पत्नी जंगीर सिंह के साथ उसके घर आए। जेठ अवतार सिंह उसकी सास गुरदीप कौर को अपने घर ले गए। 


आरोप लगाया कि उसी रात करीब 11:00 बजे ग्राम कल्याणपुर निवासी मलकीत सिंह और बलजीत सिंह ने उसके घर पर आकर बताया कि उसकी सास बेहोशी की अवस्था में ग्राम कल्याणपुर में पूजा कौर के घर के बाहर पड़ी है। उसने जाकर देखा तो सास बेहोश पड़ी थी। इस पर उन्हें उपचार के लिए नानकमत्ता चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गुरदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। 

सास को पीटकर हत्या कर दी

आरोप है कि जमीन की रंजिश के कारण उसके जेठ अवतार सिंह ने पत्नी चरणजीत कौर, बेटे बादल सिंह और पूजा कौर के साथ मिलकर सास की पीटकर हत्या कर दी है। मृतका के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा आरोपी अवतार सिंह, मझला बेटा नानकमत्ता निवासी अजायब सिंह और सबसे छोटा पूरनगढ़ गांव का निरवेर सिंह उर्फ राजू हैं।
 

इनमें निरवेर सिंह राजू की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। बिंदर का कहना है कि जेठ अवतार सिंह जमीन के बंटवारे से खुश नहीं है, जिस कारण आए दिन जमीन और देने का दबाव बनाते थे।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
इधर, दरोगा नेहा ध्यानी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। बताया कि मृतका की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed