Rishikesh: सनकी दामाद... सास को पहले बहाने से अपने घर ले गया फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर लोहे की रॉड से पीटा
सनकी दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद सास का सिर दीवार पर पटक-पटक कर मारने लगा। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनकी दामाद की हरकत ने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी हिला कर रख दिया। दामाद सास को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे लोहे की रॉड से पीटा और गले में रस्सी डालकर दम घोंटने का प्रयास किया। सास किसी तरह मौके से अपनी जान बचाकर भागी।
पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 2 में रहता है। बताया कि दोपहर में दामाद उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) जीने से नीचे गिर गई है, उसको अस्पताल लेकर जाना है।
प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेजा और स्वयं दुकान बंद करने लगे। बताया कि रास्ते में उनकी पत्नी बदहवास और खून से लथपथ मिली। पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया।
जान बचाकर भागी सास
सास ने कहा कि दामाद ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने पहले उन्हें लोहे की रॉड से पीटा और फिर दीवार पर सिर पटक पटक कर मारने लगा। उसने गले में रस्सी डालकर खींचकर उनको मारने का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भागी।
ये भी पढ़ें...Rishikesh: कनाडा की कैथलीन का हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, मौत से पहले दोस्त से जताई थी ये इच्छा
कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि सास ने दामाद को सनकी किस्म का व्यक्ति बताया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि संपत्ति को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।