फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son died in anghiti coal gas Mother death in shock champawat

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, फिर हुआ ऐसा कि एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी

Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 30 Jan 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Son died in anghiti coal gas Mother death in shock champawat
मां-बेटे की मौत

उत्तराखंड के चंपावत में ठंड से बचने के चक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर से पांच किलोमीटर दूर मुड़ियानी गांव में अंगीठी में जल रहे कोयलों की गैस लगने से बेटे की मौत हो गई। इस सदमे में बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को मां-बेटे दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं। ताड़केश्वर घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


मुड़ियानी गांव के काश्तकार विक्रम सिंह बोहरा (60) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह ने रविवार की रात ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाई थी। सोने से पहले वह कोयलों को बुझाना भूल गए। उनकी पत्नी और मां दूसरे कमरे में सोए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिवार के लोग विक्रम सिंह को चाय देने गए तो वह बिस्तर पर मृत मिले। मृतक का एक बेटा ललित सिंह मणिपुर में फौज में हैं, जबकि दूसरा बेटा कमल सिंह हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बेटों के बाहर होने की वजह से सोमवार को मां-बेटे का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। विक्रम सिंह की मौत के बारे में उनकी मां को नहीं बताया गया था लेकिन सोमवार शाम बीमार मां पार्वती देवी (80) को भी बेटे की मौत की भनक लगी तो सदमे में उसने भी दम तोड़ दिया।

परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। सोमवार शाम विक्रम सिंह के दोनों बेटे घर पहुंच गए और मंगलवार को ताड़केश्वर घाट में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed