फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son Attempt to murder of his parents for Money in roorkee

रुड़की: कलयुगी बेटे ने महज कुछ पैसों के लिए की मां-बाप को मारने की कोशिश, बुरी तरह पीटा

Sun, 22 Mar 2020 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Mar 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
son Attempt to murder of his parents for Money in roorkee
- फोटो : डेमो फोटो

रुड़की में एक बेटे ने रुपये देने से इनकार करने पर अपने मां-बाप के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं रुपये न देने पर आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार होगया। पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी जरीफ ने बताया कि उनका बेटा वसीम अहमद अक्सर रुपये देने का दबाव बनाता है।

विज्ञापन


इनकार करने पर गाली गलौज करता है। आरोप है कि उसकी हरकतों से परेशान होकर उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि शनिवार को बेटे ने एक लाख रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आई अपनी मां के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने दोनों को जान से मारने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर बेटे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed