{"_id":"593fc8ae866419705d8b471c","slug":"son-abscond-from-home-after-verbly-fight-with-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज 12 साल के बच्चे ने घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज 12 साल के बच्चे ने घर छोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
son gone away from home
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर का एक बच्चा पिता की डांट फटकार से नाराज होकर लक्सर में अपने दोस्त के घर पहुंच गया। दोस्त के परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी बारह वर्षीय अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद इकराम हाल ही में तीन माह की जमात करके कश्मीर से वापस लौटा है।
12 जून को मोहम्मद इकराम ने अपने बेटे अब्दुल रहमान को जमात में की गई गलती के कारण डांट दिया था। जिससे नाराज होकर अब्दुल रहमान ट्रेन पकड़कर लक्सर अपने दोस्त के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
जिसके बाद रहमान के दोस्त के परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लक्सर गांव पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में लिया। वहीं बच्चे के परिजनों को फोन कर मामले की सूचना देते हुए लक्सर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
13 जून की सुबह रहमान का भाई लक्सर कोतवाली पहुंचा। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बच्चे को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।