सोमवती अमावस्या 2020: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बॉर्डर से लौटाए सैकड़ों वाहन
- सोमवती अमावस्या पर बाहरी वाहनों की शाम तक हुई सघन चेकिंग
- नारसन और भगवानुर क्षेत्र में 200 लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर नारसन और भगवानपुर में पुलिस ने बाहरी वाहनों की सघन चेकिंग की। हरिद्वार और रुड़की में जाम न लगे, इसलिए सैकड़ों बड़े वाहनों को बॉर्डर से लौटा दिया गया।
वहीं, कुछ यात्रियों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। इसके बाद उन्हें प्रदेश की सीमा में प्रवेश दिया गया। बॉर्डर पर पुलिस सुबह से शाम तक अलर्ट रही। बता दें कि सोमवती अमावस्या पर जिला प्रशासन ने गंगा स्नान पर प्रतिबंध नहीं लगाया था।
हालांकि, कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए डीएम ने कहा था कि हरिद्वार में अगर भीड़ बढ़ी तो बाहरी श्रद्धालुओं को बॉर्डर से लौटाया जाएगा। लिहाजा सोमवती अमावस्या को देखते हुए सोमवार को नारसन चेक पोस्ट पर सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। बाहर से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई।
वाहनों में सवार लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया
साथ ही वाहनों को टोकन के बाद ही सीमा में प्रवेश दिया गया। इस बीच कई वाहनों में सवार लोगों का कोरोना टेस्ट भी किया गया। वहीं, भगवानपुर के मंडावर और काली नदी चेक पोस्ट पर सोमवार को बाहरी वाहनों की चेकिंग की गई।
इस दौरान हरिद्वार में गंगा स्नान करने जा रहे लोगों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ऐसे में हरिद्वार और रुड़की में वाहनों का दबाव कम करने के लिए करीब 230 बड़े वाहनों को सीमा से ही लौटा दिया गया।
वहीं, कुछ वाहन रोककर हाईवे किनारे भी खड़े कराए गए। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया की बसों और अन्य वाहनों से आए यात्रियों के कोरोना टेस्ट भी कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. हरप्रीत ने बताया कि सोमवार को लगभग 200 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।