{"_id":"5db6a76e8ebc3e0159666455","slug":"somvati-amavasya-2019-snan-devotees-dip-holy-bath-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Mon, 28 Oct 2019 02:05 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Oct 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवती अमावस्या के मौके पर हरकी पैड़ी और हरिद्वार के अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किए।
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या स्नान सभी अमावस्याओं के स्नान में प्रमुख माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया पुण्य कर्म कभी नष्ट नहीं होता। सोमवार की तड़के से ही हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन
इस बार रविवार से ही अमावस्या का पुण्य काल शुरू हो गया था। इसलिए एक दिन पहले ही लोग हरिद्वार पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त से स्नान शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस भी सतर्क रही। इसके साथ ही ऋषिकेश में भी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं, गंगा की सहायक नदियों में भी स्थान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। वहीं अन्नकूट के पावन पर घरों और विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई।