फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some people attacked the victims who were going to the

Dehradun News: एसएसपी को शिकायत करने जा रहे लोगों पर हमला

Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Some people attacked the victims who were going to the
I- जमीनल से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत करने जा रहे थे लोग
विज्ञापन

I

I
I

I- कलेक्ट्रेट के बाहर महिला और पुरुष पर किया गया वार, भर्तीI



जमीन धोखाधड़ी की शिकायत करने एसएसपी के पास जा रहे पीड़ितों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर हुए इस हमले में महिला की कमर में चोट लगी और एक पुरुष के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल हालत में दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।



पुलिस को शिकायत विजय लक्ष्मी असवाल निवासी यमुनोत्री एन्क्लेव चंद्रबनी ने की है। उन्होंने वर्ष 2015 में डोईवाला में एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। बाद में पता चला कि व्यक्ति ने यह जमीन कुछ समय बाद ही अन्य लोगों को बेच दी। जब उन्होंने बेचने वाले से इस बात को कहा तो उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को जमीन बेची है उसी से बात करो। इसके बाद अन्य लोगों ने जब मध्यस्थता की तो जमीन बेचने वाले ने आश्वासन दिया कि वह सब कुछ ठीक कर देगा। पीड़ितों ने पिछले दिनों इसकी शिकायत एसआईटी को भी की। अब पीड़ित रविवार को एसएसपी को शिकायत करने जा रहे थे।
विज्ञापन




असवाल ने बताया क वह अपने जीजा मालचंद सिंह पंवार के साथ कलेक्ट्रेट के पास पहुंची थी। इस दौरान अन्य लोग भी वहां आने वाले थे। ये लोग भी इसी तरह की ठगी का शिकार हुए हैं। इसी बीच वहां खड़े इन लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। असवाल के साथ धक्का-मुक्की की गई जिससे उनकी कमर में चोट लग गई। जबकि, उनके जीजा मालचंद सिंह पंवार के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। शहर कोतवाल कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed