फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some contested Lok Sabha elections for trial

Dehradun News: किसी ने ट्रायल तो कोई प्यार पाने के लिए लड़ा लोकसभा चुनाव

Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Some contested Lok Sabha elections for trial

विज्ञापन
इस बार लोकसभा चुनाव में कोई जनता का प्यार पाने के लिए उतरा तो किसी को ट्रायल कर आगे की तैयारी करनी थी। हार-जीत के गुणा-भाग से इनका कोई सरोकार नहीं था। भले ही इन प्रत्याशियों को कम वोट मिले हों, लेकिन इस परिणाम से भी यह काफी उत्साहित हैं।

----



उम्मीद से बेहतर दिया जनता ने प्यार

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के प्रत्याशी नवनीत सिंह गुसाईं को लोकसभा चुनाव में 10,026 वोट मिले। इनकी खुद की विधानसभा राजपुर रोड में 211 और सबसे ज्यादा गंंगोत्री में 1,155 वोट मिले। इस प्रदर्शन से उत्साहित नवनीत सिंह गुसाईं का कहना है कि जनता ने उन्हें उम्मीद से बेहतर प्यार दिया है। अब वह लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 20 दिन में यह चुनाव लड़ा था, अब वह निकाय चुनाव की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन




-----

बेहतर तैयारी के साथ लडूंगा मेयर का चुनाव



प्रत्याशी सरदार खान पप्पू को चुनाव में 3,275 वोट मिले। उनकी अपनी विधानसभा रायपुर में 108 और सबसे ज्यादा 582 वोट उन्हें घनसाली में मिले। सरदार खान का कहना है कि उन्हाेंने अग्निवीर योजना, भर्ती घोटाला, बेरोजगारी और महिलाओं के लिए योजनाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लोगों का प्यार नहीं मिला, अब बेहतर तैयारी के साथ मेयर का चुनाव लडूंगा। लोगों की समस्याओं के समाधान पर काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



जनता का प्यार पाने के लिए किया था ट्रायल

प्रत्याशी विपिन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जनता का प्यार पाने के लिए इस चुनाव में ट्रायल किया था। उनका यह पहला चुनाव था और जनता ने काफी प्यार दिया। पहले चुनाव में मिले वोटों से संतुष्ट हूं। विपिन कुमार को 3,216 वोट मिले। इन्हें सबसे कम 48 वोट अपनी ही विधानसभा कैंट में मिले। सबसे ज्यादा 373 वोट पुरोला में मिले। उन्हाेंने कहा कि पहला चुनाव उन्होंने ट्रायल के लिए लड़ा।




---

उत्तराखंड में लीडर शिप नहीं तो चुनावी मैदान में उतरा



सुदेश तोमर का कहना है कि उत्तराखंड में लीडर शिप नहीं है, इसलिए लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग किया। इस चुनाव में जनता ने अच्छा प्यार दिया। जनता सहयोग करेगी तो आगे भी चुनाव लड़ूंगा। एनजीओ के माध्यम से लगातार जनता की सेवा करूंगा। सुदेश तोमर को 2268 वोट मिले हैं। इन्हें अपनी विधानसभा चकराता में 201 वोट मिले। सबसे ज्यादा 263 घनसाली तो सबसे कम रायपुर और राजपुर में 54 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed