फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Somavati Amavasya 2020: Ganga snan in Haridwar will not held, CM appeals, take holy bath at home

सोमवती अमावस्या 2020 : रविवार को नहीं होगा हरिद्वार में गंगा स्नान, सीएम की अपील, घर पर ही करें पवित्र स्नान

Sat, 18 Jul 2020 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Somavati Amavasya 2020: Ganga snan in Haridwar will not held, CM appeals, take holy bath at home
- फोटो : amar ujala

रविवार को सोमवती अमावस्या पर पहली बार हरिद्वार में हर की पैड़ी पर श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे। कोविड-19 के चलते सरकार ने सामूहिक स्नान पर रोक लगाई है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान की जगह घर पर ही पवित्र भाव से स्नान करने की अपील की।

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: कोरोना संक्रमण के मामलों में देहरादून ने सभी जिलों को छोड़ा पीछे 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन तमाम हिंदुओं की इच्छा होती है कि हरिद्वार जा कर मां गंगा में हर की पैड़ी पर स्नान करें। लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके लिए अनुमति नहीं दे रही हैं। परिस्थितियां सामान्य होंगी तो हम फिर पूरी सादगी, श्रद्धा व विश्वास के साथ हरिद्वार में मां गंगा में स्नान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश में पिछले चार पांच महीनों से कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में आप सबके सहयोग से इस महामारी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उसके परिणाम भी सामने देखने को मिल रहे हैं।

पुलिस ने की हरिद्वार न आने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। हमारी धार्मिक मान्यताएं हैं और तमाम ऐसे सामाजिक कार्य इस दौरान होते रहे हैं। लेकिन उसका स्वरूप परिस्थितियों के अनुसार हमने परिवर्तित किया है।

उन्होंने लोगों से प्रार्थना की कि वे सरकार के साथ मिल कर इस महामारी से लड़ने के लिए संकल्प लें ‘‘कोरोना को भगाना है और देश को जिताना है‘‘। कहा कि आप पूरी श्रद्धा से अपने घरों पर मां गंगा का स्मरण करके पवित्र भाव से स्नान करें। उसका पुण्य लाभ हम सबको मिलेगा। मुझे विश्वास है आप सब का आशीर्वाद एवं सहयोग हमें प्राप्त होगा।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के स्नान को स्थगित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से हरिद्वार नहीं आने की अपील की है। साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जिला पुलिस को दिए गए हैं। 

डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि गर्मियों की सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 50 लाख से भी अधिक लोग हरिद्वार पहुंचते हैं। इसे देखते हुए ही शासन के निर्देश पर सोमवती अमावस्या के स्नान को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सोमवार के बाद ही इनमें राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed