फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solution to the problem of traffic jam at ISBT sought, auto-Vikram and city bus will get separate parking

Dehradun News: आईएसबीटी पर जाम के मर्ज का तलाशा उपचार, ऑटो-विक्रम व सिटी बस को मिलेेगी अलग पार्किंग

Sat, 12 Jul 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Solution to the problem of traffic jam at ISBT sought, auto-Vikram and city bus will get separate parking
I
विज्ञापन

IIसर्वेक्षण के दौरान 27 के चालान कर तीन वाहनों को किया गया सीज
I

I
I
Iआईएसबीटी परिसर के आसपास अवैध पार्किंग व वाहनों से लगने वाले जाम को रोकने के लिए प्रशासनिक टीम ने संयुक्त सर्वे किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान खोजना था।
I
Iसर्वेक्षण के दौरान टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के साथ-साथ तीनों ओर से मिलने वाली सड़कों का भी विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जाम के निदान के लिए अल्प व दीर्घकालीन योजना बनाई गई। इस दौरान 27 के चालान कर तीन वाहनों को सीज भी किया गया। पांच रोडवेज बसों, तीन मैजिक, तीन विक्रम और ई-रिक्शा के चालान किए गए। आरटीओ प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा डाॅ. अनीता चमोला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, सीओ मसूरी, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज, सहायक अभियंता एमडीडीए, एनएच-पीडब्ल्यूडी डोईवाला व देहरादून के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iटीम के सदस्यों ने कहा कि प्रवेश व निकास द्वार के पास रोडवेज बस, निजी बस, टैक्सी-मैक्सी वाहन यात्रियों को उतारते चढ़ाते मिले तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। कहा गया कि आईएसबीटी के पास लोकल टैक्सी-मैक्सी वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे। ऑटो-विक्रम और सिटी बस के लिए आईएसबीटी के लिए पृथक पार्किंग दी जाएगी। सहारनपुर चौक की ओर से आने वाले वाहनों के लिए फ्लाईओवर पर संकेतक लगाए जाएंगे। एनएच डोईवाला-देहरादून के सहयोग से सड़कों पर बस स्टैंड के पास पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएमडीडीए की ओर से बस अड्डा परिसर में आईएसबीटी पुलिस चौकी को स्थान उपलब्ध कराया ताकि निरुद्ध वाहनों को सड़क से दूर खड़ा करने का स्थान मिल सके। वहीं एमडीडीए बस अड्डा परिसर के बाहर भी वाहन चालकों को निर्देशित करने के लिए दो एड्रेस सिस्टम लगाएगा। टीम के सदस्यों ने रोडवेज बसों में सवारियां को सड़क पर उतारने, चढ़ाने से सख्त मना किया।

I
I
I
I
I
Iयह सुझाव भी दिए गए
I

I
I
Iदीर्घकालीन योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर निर्माण का कार्य किया जाए।
I
Iपरिवहन विभाग, पुलिस व परिवहन निगम आईएसबीटी के बाहर व्यवस्था बनाने के लिए नियमित चेकिंग अभियान संचालित करें।
I
I
I
Iआईएसबीटी व आसपास के क्षेत्र में रेंट पर बाइक देने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्किंग की जाए।
I
Iदीर्घकालीन योजना के लिए जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट से सहयोग लिया जाएगा।
I
I
I
I
I
Iदिल्ली की तर्ज पर देहरादून के लिए दो आईएसबीटी बनें
I

I
I
Iहर समय लगने वाले जाम से निजात के लिए विद्युत विभाग पिटकुल के अंदर से जाने वाले मार्ग को आम जनता के लिए खोला जाए। पूर्व में भी यह रास्ता एक माह के लिए जिलाधिकारी ने आम जनता के लिए खुलवाया था। कहा कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब आईएसबीटी को या तो शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाय या दिल्ली की तर्ज पर दो आईएसबीटी प्रस्तावित करें। यह विचार क्लेमेंटटाउन रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी-सेटर्स के सचिव महेश पांडेय ने अधिकारियों के समक्ष रखा। कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी के सम्मुख दिशा की बैठक में यह विषय उठाया जा चुका है। आरटीओ ने कहा कि नए आईएसबीटी का प्रस्ताव विचाराधीन है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed