छुट्टी पर घर लौटे जवान ने पत्नी और सास का पीट पीटकर किया बुरा हाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवकाश पर घर आए आईटीबीपी जवान पर सास के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान ससुराल पक्ष के समर्थन में अनेक महिलाओं और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस को सौंपी तहरीर में फुलैया निवासी खेम सिंह ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी डिगरी देवी, बेटी यशोदा, विनीता और दामाद खीम सिंह कोर्ट से आ रहे थे।
आरोप लगाया कि बस में चढ़ते समय दियूरी निवासी उनका दामाद हरीश सिंह ज्याला ने उसकी पत्नी डिगरी देवी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कहा है कि आरोपी दामाद उनके परिवार के साथ पहले भी मारपीट कर चुका है।
सूचना मिलते ही गांव से अनेक महिलाओं और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में खेम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी यशोदा की शादी पांच साल पहले हरीश के साथ शादी हुई थी।
मारपीट के चलते पूर्व में महिला समाख्या के माध्यम से समझौता हुआ था। आरोपी 13 जनवरी को अवकाश में घर आया तो उसकी पुत्री के साथ फिर मारपीट करने लगा। इस पर बेटी बृहस्पतिवार की सुबह मायके आ गई।
उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि बुधवार को पत्नी से मारपीट की तहरीर मिली थी। जिसे महिला हेल्पलाइन को भेज गया। अब सास से मारपीट का आरोप लगा है।